हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) दीपावली पर्व पर हमीरगढ़ कस्बा मुख्य बाजार दुल्हन की तरह सजाया गया पर्व के बाद गोवर्धन पूजा व खेंखरे की धूूम रही। इस मौके पर मंगलवार को शहर के कई मंदिरों में अन्नकूट उत्सव के आयोजन हुए। अन्नकूट के दर्शन को भक्तों की भीड़ रही। शहर के नृसिंह मंदिर, चारभुजा नाथ मन्दिर,मुरलीधर भगवान,लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित कई मंदिरों में आरती कर अन्नकूट उत्सव मनाया गया। मुख्य बाजार नृसिंह मंदिर में साज सजावट की गई शाम से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। शाम 7बजे बाद अन्नकूट उत्सव हुआ। इस मौके पर नृसिंह भगवान, द्वारिकादिश मन्दिर को अन्नकूट भोग धराए गए। साथ ही भक्त भी बड़ी संख्या में अन्नकूट के दर्शन करने पहुंचे। इधर,कस्बे के विभिन्न मंदिरो में भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मुरलीधर भगवान ठाकुर जी को अन्नकूट भोग धराए गए। भक्तों ने अन्नकूट के दर्शन किए और प्रसाद का लाभ लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या मे भक्तगण मौजूद रहे!